logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

11 दिसंबर को मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह, किसको मिलेंगे कितने मंत्री पद?


नागपुर: आज देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. देवेंद्र फड़णवीस महाराष्ट्र के 21वें मुख्यमंत्री बनेंगे. देवेंद्र फड़णवीस के साथ-साथ एनसीपी नेता अजित पवार भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे या नहीं, इस पर अभी भी संशय बना हुआ है. ऐसे में अब कैबिनेट विस्तार कब होगा इसकी जानकारी सामने आ गई है.

सूत्रों के मुताबिक, आज आजाद मैदान में सिर्फ मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. इसके बाद नागपुर सत्र से पहले नई फडणवीस सरकार का कैबिनेट विस्तार होने की उम्मीद है. कहा जा रहा है कि फड़णवीस सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार 11 दिसंबर को होगा. सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस कैबिनेट विस्तार के दौरान 33 लोगों को शपथ दिलाई जाएगी.

फडणवीस कैबिनेट में होंगे कितने मंत्री?

जानकारी है कि नागपुर के शीतकालीन सत्र से पहले नई कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा. इसमें एनसीपी के 8, शिवसेना शिंदे गुट के 10 और बीजेपी के 15 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके मुताबिक कहा जा रहा है कि फड़णवीस की नई कैबिनेट में दो उपमुख्यमंत्री समेत 33 लोग शामिल होंगे.

शपथ ग्रहण समारोह का बाकी कार्यक्रम 11 तारीख को होगा

भरत गोगावले ने कहा, “लाड़ली बहनों के सहयोग से और सरकार द्वारा किये गये कार्यों से यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। आज तीनों ने शपथ ली। उसके बाद, शेष शपथ ग्रहण समारोह 11 तारीख को होगा।”