logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

OBC Reservation: सरकार की बैठक का कुनबी समाज ने किया बहिष्कार, बताई ये वजह


नागपुर: ओबीसी में मराठा को आरक्षण नहीं देने की मांग को लेकर कुनबी समाज पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहा है। इसी के मद्देनजर राज्य सरकार ने समाज के लोगों के साथ बैठक बुलाई है। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अतुल सावे ने ओबीसी के मुद्दे पर चर्चा के लिए 29 सितंबर 2023 को बैठक बुलाई है। हालांकि, ऑल ब्रांच कुनबी ओबीसी मूवमेंट एक्शन कमेटी ने इस बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है। कमेटी के आरोप लगाया है कि, बैठक में भाजपा नेताओं और विधायकों की संख्या ज्यादा है। 

सरकार के बैठक प्रस्ताव पर निमंत्रण पर कुनबी समाज की सभी शाखाओं की आज बैठक हुई। इस बैठक में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक के दौरान सरकार के प्रस्ताव पर चर्चा हुई और एक मत से बैठक में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया। 

पिछड़ा मंत्री ने आरक्षन के मुद्दे पर बैठक बुलाई थी। जिलाधिकारी के माध्यम से बैठक में शामिल होने के लिए कुनबी समाज के नेताओ को प्रस्ताव भेजा गया। हालांकि, ऑल ब्रांच कुनबी ओबीसी मूवमेंट एक्शन कमेटी ने इस निमंत्रण पर सवाल उठाते हुए भाजपा नेताओं और विधायकों को शामिल करने का आरोप लगाया। वहीं इसको लेकर आपत्ति भी जताई। 

ऑल ब्रांच कुनबी ओबीसी मूवमेंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष पुरूषोत्तम शहाणे पाटिल ने कहा कि, "राज्य सरकार को इस बैठक में किसी भी राजनीतिक दल के नेता, पदाधिकारियों को आमंत्रित नहीं करना चाहिए या इस आंदोलन में सक्रिय सभी राजनीतिक दल के नेताओं, पदाधिकारियों को आमंत्रित नहीं करना चाहिए। इसके बिना बैठक में संतुलित चर्चा और समाधान असंभव होगा।"