logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

रविवार को महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने भी ली शपथ, सदन किया गया स्थगित


मुंबई: विधानमंडल के विशेष सत्र के दूसरे दिन आज प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलंबकर ने बाकी विधायकों को शपथ दिलाई। आज नाना पटोले, राधाकृष्ण विखे पाटिल, दिलीप सोपाल, मंगलप्रभात लोढ़ा, नितिन राऊत, विजय वडेट्टीवार, चन्द्रशेखर बावनकुले, भास्कर जाधव, जीतेंद्र आव्हाड, अब्दुल सत्तार, अमित देशमुख, असलम शेख, तानाजी सावंत, आदित्य ठाकरे ने विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। इसके बाद सदन स्थगित कर दिया गया।

शनिवार को महाविकास अघाड़ी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया। आज उनके शपथ लेने के बाद, शिवसेना नेता उदय सामंत ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे उनके ‘डबल स्टैंडर्ड’  का पता चलता है।

सामंत ने कहा, “कल विधायक के रूप में शपथ न लेना और आज शपथ लेना, उनके दोहरे मापदंड की राजनीति को दर्शाता है। महाराष्ट्र के लोग यह जानते हैं और इसीलिए राज्य के मतदाताओं ने महायुति को जनादेश दिया।”

शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा के चल रहे विशेष सत्र के दौरान सदन स्थगित होने से पहले कुल 173 नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली, लेकिन शेष 115 विधायकों ने शपथ नहीं ली। इनमें से अधिकांश विपक्ष से थे।