logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

घर की केवल इतनी महिलाओं को मिलेगा लाड़ली बहाना योजना का लाभ, उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने किया ऐलान


नागपुर: राज्य सरकार की महत्वकांशी लाड़ली बहना योजना (Mukhyamantri Ladli Bahna Yojana) की चर्चा पुरे राज्य में हैं। योजना का लाभ पाने के लिए लगने वाले दस्तावेजों को बनाने के लिए तमाम सेतु और तहसील कार्यालओं में महिलाओं की भीड़ लगी हुई है। इसी बीच उपमुख्यमन्त्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने योजना को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि, इस योजना से एक परिवार के कितने लोगों क फायदा मिलेगा।

फडणवीस ने बुधवार को विधानसभा में बोलते हुए कहा, "राज्य सरकार द्वारा मेरी प्यारी बहन नामक एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की गई है। कल इसमें कुछ बदलाव किये गये हैं. 21 से 65 वर्ष की आयु की उन महिलाओं को जिनकी आय 2.5 लाख रुपये के भीतर है, 1,500 रुपये प्रति माह देने का निर्णय लिया गया है।"

उन्होंने आगे कहा, “इस योजना के लाभार्थियों के लिए पात्रता मानदंड में पांच एकड़ की शर्त अब हटा दी गई है। आवेदन के लिए 15 दिन की जगह 60 दिन का समय दिया गया है। इस अवधि में आवेदन करने वालों को एक जुलाई को आवेदन करना मानकर भुगतान किया जाएगा। जो लोग अगस्त में आवेदन करेंगे, उन्हें आवेदन करने की तारीख से पैसा मिलेगा।"

एक परिवार में कितनी महिला इस योजना का लाभ उठा सकती है। इसको लेकर जानकारी देते हुए फडणवीस ने कहा, "बड़ी डिमांड आ रही थी. इसका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए. इसलिए एक परिवार में दो महिलाओं को यह लाभ देने का निर्णय लिया गया है। यदि कोई विवाहित है तो अविवाहित महिला को भी इस योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। इसलिए हमने जवाब दिया है कि हम भेदभाव नहीं करते हैं।"