logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Matrize Survey: महायुति की स्पष्ट जीत, महाविकास अघाड़ी को झटका लगने का अनुमान


नागपुर: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में जगह-जगह प्रचार सभाएं हो रही हैं। सभी के मन में सवाल है कि किसकी सरकार आएगी? MATRIZE का एक ओपिनियन पोल सामने आया है। इस पोल के अनुसार महायुति पर मजबूत नजर आ रही है। सर्वे से पता चला है कि महायुति को 145 से 165 सीटें मिलेंगी। वहीं, सर्वेक्षण में कहा गया है कि महाविकास अघाड़ी को 106 से 126 सीटें मिलेंगी।

राज्य में कुल 288 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं. इसमें किसको कितनी सीटें मिलेंगी इसे लेकर एक सर्वे सामने आया है। मैट्रिज के सर्वे के मुताबिक महायुति को 145 से 165 सीटें मिलेंगी। सर्वे में पता चला है कि महाविकास अघाड़ी को 106 से 126 वोट मिलेंगे। वोट शेयर के मामले में भी सत्तारूढ़ गठबंधन को विपक्ष पर बढ़त मिलती दिख रही है। 

सर्वेक्षण अनुमानों के अनुसार, महायुति को 47 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना है, जबकि एमवीए को 41 प्रतिशत वोट मिलेंगे। अन्य को 12 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है।

मैट्रिज सर्वेक्षण के अनुसार, भाजपा को पश्चिमी महाराष्ट्र (48%), विदर्भ (48%), और ठाणे-कोंकण (52%) में महत्वपूर्ण समर्थन मिलने की उम्मीद है। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली एमवीए को उत्तर महाराष्ट्र और मराठवाड़ा जैसे क्षेत्रों में क्रमशः 47 प्रतिशत और 44 प्रतिशत वोट शेयर के साथ मजबूत प्रदर्शन करने का अनुमान है।