logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

एलवीश यादव के साथ दिखने पर विपक्ष ने CM शिंदे को घेरा, पलटवार करते फडणवीस बोले- अगर ऐसा है तो बहुतों को होगी दिक्कत


नागपुर: स्नेक वेनम ड्रग्स मामले में फंसे यूटूबर एलवीश यादव और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पुरानी मुलाकात को लेकर राज्य की सियासत गर्मा गई है। विपक्ष ने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए यादव को मुंबई में छुपाने का आरोप लगाया है। विपक्ष के इस आरोप पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, "मुख्यमंत्री शिंदे से कोई न कोई सिलेब्रटी मिलता रहता है। इसी के अलवीश यादव से भी मुलाकात हुई। इसको लेकर विवाद करने का कोई कारण नहीं।" इसी के साथ फडणवीस ने यह भी कहा कि, अगर ऐसी बातों को लेकर सवाल उठाए जाने लगे तो बहुतों को दिक्कत हो जाएगी।"

नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, "गणेश उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री के यहां बड़ी संख्या में सेलेब्रिटी आतें हैं। उस समय एलवीश ने बिगबॉस ओटीटी शो जीता हुआ था। इस कारण एक सेलेब्रिटी के तौर पर वह उनके आवास पर गया। जिस समय वह आया उस समय उसपर कोई आरोप नहीं था।" 

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "अब उस पर कोई आरोप लगा है, अगर ऐसा हिसाब करने करने लगे तो महाराष्ट्र के कई नेताओं को दिक्कत होगी।" उन्होंने आगे कहा, "कुछ भी लगा तो मुख्यमंत्री पर आरोप लगा दो। ये जो धंधे चल रहे हैं। और ये जो परेशान लोग हैं, वहीं इस प्रकार का काम कर रहे हैं।"