logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

फसल नुकसान के पंचनामा करने का दिए आदेश, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बोले- किसानों को देंगे हर मदद


नागपुर: विदर्भ में हुई बेमौसम बारिश से फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। इस कारण किसान मुश्किलों में फंस गए है। वहीं इस पर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किसानों को है मदद का भरोसा दिया है। नागपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा, "हमने नुकसान का पंचनामा करने का आदेश दिया है। जैसे ही सभी नुकसान की रिपोर्ट मिलेगी हम किसानों को मदद देना शुरू कर देंगे।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "बेमौसम बारिश से हुए नुकसान को लेकर परसो कैबिनेट की बैठक में विस्तार से चर्चा हुई है। हमने तत्काल से युद्धस्तर पर पंचनामा करने का आदेश मैंने खुद दिए थे। दो हेक्टर के बदले तीन हेक्टर की नुकसान भरपाई का निर्णय लिया है। जैसे ही पंचनामे की रिपोर्ट मिलेगी वैसे ही नुकसान भरपाई देने का काम शुरू होगा।"

शिंदे ने कहा, "किसानों के पीछे सरकार खड़ी हुई है। किसानों को मुश्किल में छोड़ा नहीं जायेगा। यह हमने बार बार कहा है। किसानों को हर स्तर की मदद करने का काम किया है और सरकार पूरी बजबूती के साथ किसानो के साथ खड़ी हुई है।"