logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Pahalgam Terrorist Attack: हमले के समय नागपुर से गए पर्यटक भी थे मौजूद, बाल बाल बचे; बताई पुरी घटना


नागपुर: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला (Pahalgam Terrorist Attack) कर दिया। आतंकवादियों ने पर्यटकों पर धुआं धार गोलियां चलाई। इस हमले में 26 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। वहीं दस लोग घायल हुए हैं। मरने वालो में महाराष्ट्र (Maharashtra) से भी हैं। जिस समय हमला हुआ उस समय नागपुर (Nagpur) से गए पर्यटक भी वहां मौजूद थे। बड़ी मुश्किल से उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। 

समाचार एजेंसी एएनाई से पहलगाम में आतंकी हमला होने से ठीक पहले उस घटनास्थल से निकले महाराष्ट्र के नागपुर के पर्यटक से बातचीत की है। पर्यटक ने एएनाई से बात करते हुए बताया कि, "वह जब घटनास्थल से निकले ही थे कि आतंकियों की ओर से की गई गोलीबारी की आवाज सुनी। हर कोई उस जगह से भागने की कोशिश कर रहा था। हम भी उस जगह से जल्द से जल्द भागने लगे, इसलिए पीछे मुड़कर नहीं देखा।"

पर्यटक ने बताया कि,"पत्नी और बच्चों के साथ घूमने आया था। पर्यटक के अनुसार, जिस जगह गोलीबारी हुई वहां 4000 से ज्यादा लोग मौजुद थे। उन्होंने आगे बताया कि, 20 फीट दूर गोलियां चल रही थी। हम भी सभी की तरह भागने लगे। भागते भागते पत्नी नीचे गिर गई और घायल हो गई। जहां अस्पतल में उनका इलाज शुरु है।"

मुख्यमंत्री ने हमले की निंदा

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हमले की निंदा की है। मुख्यमंत्री ने लिख, "हम इस हमले की निंदा करते हैं... यह बहुत गलत है। यह जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा को रोकने की कोशिश है, लेकिन न तो जम्मू-कश्मीर रुकेगा और न ही भारत रुकेगा। प्रधानमंत्री ने इसका संज्ञान लिया है, केंद्रीय गृह मंत्री वहां पहुंच रहे हैं, बहुत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हमें जो सूची भेजी है, जिन लोगों की मृत्यु हुई है उसमें दो नाम महाराष्ट्र के हैं और घायल लोगों में भी कुछ महाराष्ट्र के हैं, हम उनकी हर तरह से मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।"