logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Pankaj Deshmukh Case: विधायक संजय कुटे ने विधानसभा में उठाया मुद्दा, सीबीआई जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग


बुलढाणा: भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पंकज देशमुख मौत मामला (Pankaj Deshmukh Death Case) लगातार जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। मृतक के परिवार ने मौत को हादसा न मानकर साजिश बताया है। वहीं अब यह मुद्दा विधानसभा में उठा है। जलगांव-जामोद विधानसभा सीट से विधायक विधायक संजय कुटे (Sanjay Kute) ने बुधवार को महत्वपूर्ण मुद्दे के तहत इस मामले को उठाया और मामले की जांच सीबीआई या सर्वोच्च न्यायालय से करने और 15 दिनों के अंदर सच्चाई सबके सामने लाने की मांग की। 

संजय कुटे ने कहा, "पंकज देशमुख की मौत हुई, जून के पहले सप्ताह में हुई है। उनकी मौत को लेकर मृतक के परिवार, सहित आम जनता और मेरे जैसे भाजपा कार्यकर्ता के मन में हैं। परिवार ने मामले की जाँच सीआईडी से करने की है। पर मुझे ऐसे कहना है कि, इस मामले में शासन को बहुत ही गंभीरता से लेना चाहिए और यह साजिश है या आत्महत्या इसकी जाँच सीआईसी से नहीं बल्कि सीबीआई और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति बनाकर 15 दिनों के अंदर मामले की असली सच्चाई सामने लानी चाहिए।"

क्या है मामला?
भाजपा कार्यकर्ता और विधायक कुटे के ड्राइवर रहे पंकज देशमुख का शव 3 मई 2025 को बुलढाणा जिले के जळगाव जामोद के बरहानपुर रोड पर खेत में एक पेड़ से लटकता हुआ मिला था। प्रारंभ में पुलिस ने इसे आत्महत्या माना, लेकिन पत्नी सुनीता व परिवार ने शरीर पर मिली चोटों, गले में रुमाल और टूटे अंगों को देख हत्या की आशंका जताई। सुनीता देशमुख ने एक जमीन का जिक्र करते हुए कहा था कि, कई राजनेताओं की नजर उसपर थी। इसलिए एक साजिश के तहत उनके पति की हत्या की है।