logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

परिणय फुके का नाना पटोले पर हमला, कहा- दुग्ध संघ और डीपीसी बैंक चुनाव में हार से उनका दिमाग हुआ ख़राब


भंडारा: भारतीय जनता पार्टी विधायक परिणय फुके ने कांग्रेस नेता नाना पटोले पर हमला बोला है। फुके ने कहा कि, "भंडारा दुग्ध संघ चुनाव और गोंदिया जिला सहकारी बैंक में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार से उनका दिमाग ख़राब हो गया है, इस कारण वह  विधानसभा में इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं।" इसी के साथ फुके ने राज और उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है।

भंडारा में पत्रकारों से बात करते हुए फुके ने कहा, "प्रफुल्ल पटेल और मैं दोनों ही जनता का काम करने के लिए चुने गए हैं। हालांकि नाना पटोले खुद को बड़ा नेता मानते हैं, लेकिन वे केवल 208 वोटों और कुछ अधिकारियों के फर्जी वोटों के भरोसे चुने गए हैं। इसलिए उन्हें बहुत बड़ी बातें कहने की जरूरत नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, "208 वोटों का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने बहुत हिम्मत दिखाई है और उन्हें लोगों का समर्थन प्राप्त है। गोंदिया जिला बैंक का चुनाव हो या भंडारा जिला मिल्क यूनियन का चुनाव दोनों में उनको हार का सामना करना पड़ा है, इस कारण उनका दिमाग ख़राब हो गया है। इसलिए मुझे लगता है कि जिस तरह से वे विधानमंडल में व्यवहार कर रहे हैं।"

मनसे कार्यकर्ता कायर 

मनसे कार्यकर्ताओं को नामर्द बताते हुए फुके ने कहा, "उनकी ताकत आम लोगों पर हमला करना है। कई फिल्मी सितारे यहां काम करते हैं। वे 50 से 60 सालों से यहां रह रहे हैं, लेकिन उनमें से कोई भी मराठी नहीं जानता। तो क्या उनमें इतनी ताकत है कि वे उनके घर जाकर उन्हें मराठी बोलने के लिए मजबूर करें। कमज़ोर पर हाथ उठाना नामर्दगी है।"