logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: बागियों को नामांकन वापिस लेने के लिए मना रहीं पार्टियां, दूसरी ओर उम्मीदवारों के सामने मतदाताओं की मांग


अकोला: एक तरफ जहां सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं द्वारा बागियों को मनाने की कोशिशें की जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ मतदाता उम्मीदवारों से उम्मीदवारी वापस नहीं लेने की बात करते नजर आ रहे हैं. मतदाताओं की इस भूमिका के कारण सभी दलों के पार्टी नेतृत्व के सामने बागियों को मनाने की चुनौती खड़ी हो गई है. 

अकोला पश्चिम बीजेपी के लिए बेहद प्रतिष्ठित सीट है क्योंकि यहां पिछले तीन दशकों से बीजेपी उम्मीदवार स्वर्गीय गोवर्धन शर्मा चुनकर आते थे. इस संसदीय क्षेत्र में बीजेपी के बागियों के कारण यह सीट चर्चा का विषय बनी हुई है. इस जगह पर 19 बीजेपी कार्यकर्ताओं की दिलचस्पी थी. 

हरीश अलीमचंदानी ने कहा है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने हरीश अलीमचंदानी को आश्वासन दिया है कि उन्हें उम्मीदवारी दी जाएगी. पिछले 25 साल से पार्षद रहे हरीश अलीमचंदानी ने टिकट नहीं मिलने पर बीजेपी से बगावत कर नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है.

अकोला पश्चिम की महिला मतदाताओं ने उन्हें नामांकन वापस नहीं की मांग की है. महिला मतदाताओं ने हरीश अलीमचंदानी से पत्र लिखकर नाम वापस न लेने का अनुरोध किया है.