logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

पटोले मेरे लिए पिता समान, एक बार नहीं 10 बार धोऊंगा; कांग्रेस अध्यक्ष के पैर धोने वाले विजय गुरव की दो टूक


बुलढाणा: कार्यकर्ता द्वारा पैर धुलवाने वाले वीडियो वायरल होने के बाद नाना पटोले को विरोधियों ने घेर लिया है। भाजपा सहित तमाम पार्टियों के नेता पटोले की आलोचना कर रहे हैं। एनसीपी (अजितदादा पवार गुट) के अमोल मिटकारी ने पटोले पर हमला बोलते हुए इस्तीफे की मांग तक कर डाली है। विवाद बढ़ने पर पटोले के पैर धोने वाले  विजय गुरव सामने आये। उन्होंने कहा कि, "कांग्रेस नेता पटोले उनके आदर्श हैं। उन्हें अपना पिता सामान मानते हैं।" इसी के साथ गुरव ने यह भी कहा कि, "वह एक बार नहीं बल्कि दस बार उनके पैर धोएंगे।"

गुरव ने यूसीएन से बात करते हुए कहा कि, "कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले अकोला जिले के वाडेगांव में एक निर्धारित कार्यक्रम थे, उसी समय शेगांव के श्री संत गजानन महाराज की पालकी वाडेगांव में ठहरी हुई थी। इसी बीच पटोले पालकी के दर्शन करने के लिए कीचड़ से होकर वहां पहुंचे और दर्शन के बाद लौटते समय उनके पैर कीचड़ से खराब हो गए थे। इसलिए मैं पानी लेकर आया और उनके पैरों पर पानी डालकर उनके पैर धोए। इसमें गलत क्या है? पटोले मेरे पिता समान हैं मेरे लिए सम्मानीय हैं, मैं  उनके पैरों पर एक बार नहीं बल्कि दस बार धोऊं, ये कोई राजनीति का विषय नहीं है।"  

कौन है विजय गुरव?
विजय गुरव बुलढाणा जिले के रहने वाले हैं। शेगांव तहसील के कालखेड के रहने वाले गुरुव एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इसी के साथ वह नाना पटोले के कट्टर समर्थक हैं। पटोले को अपना आदर्श मानने वाले गुरव नाना पटोले की हर सभा और दौरे में मौजूद रहते हैं। पश्चिम विदर्भ में जहां भी आते हैं, वहां मौजूद रहते हैं।