logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

यवतमाल में नहीं मिला जनसमर्थन, चंद्रपुर से लानी पड़ी भीड़; सांसद संजय देशमुख बोले- संजय राउत करें आत्मपरीक्षण


यवतमाल: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) इन दिनों बागी सांसदों के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। इसी क्रम में शनिवार को उन्होंने यवतमाल (Yavatmal) में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए बागी सांसद संजय देशमुख (Sanjay Deshmukh) पर तीखा हमला बोला। उद्धव ठाकरे के आरोपों का जवाब देते हुए सांसद देशमुख ने भी पलटवार किया। उन्होंने दावा किया कि उद्धव ठाकरे को यवतमाल में अपेक्षित जनसमर्थन नहीं मिला, इसलिए उन्हें चंद्रपुर (Chandrapur) से लोगों को लाना पड़ा। देशमुख ने कहा, "जनता का समर्थन मेरे साथ है।" उन्होंने शिवसेना (उद्धव गुट) (Shivsena UBT) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) समेत पार्टी के अन्य नेताओं को भी आत्ममंथन करने की सलाह दी।