logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वाहन धारकों के लिए राहत: HSRP नंबर प्लेट लगाने की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 30 जून 2025 ले सकेंगे नंबर प्लेट


नागपुर: वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। उच्च सुरक्षा नोंदणी क्रमांक पाटी (HSRP) लगवाने की अंतिम तारीख परिवहन विभाग ने फिर से बढ़ा दी है। अब वाहन मालिकों के पास इसे लगाने के लिए 30 जून 2025 तक का समय होगा।

केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार, अप्रैल 2019 से पहले निर्मित वाहनों के लिए HSRP नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया था। पहले इसकी अंतिम तिथि मार्च 2025 तक तय की गई थी, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण कई वाहन मालिक अब तक प्लेट नहीं लगवा सके थे। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने यह समय सीमा तीन महीने और बढ़ाने का निर्णय लिया है।

परिवहन विभाग के अनुसार, एचएसआरपी नंबर प्लेट दुर्घटनाओं और वाहन चोरी रोकने में मददगार साबित होगी। इसमें एक यूनिक नंबर और बारकोड होगा, जिससे गाड़ियों की पहचान और ट्रेसिंग आसान होगी। इसके अलावा, बिना HSRP नंबर प्लेट के वाहन चलाने पर चालान या अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

HSRP नंबर प्लेट को लेकर वाहन मालिकों को ऑनलाइन बुकिंग में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार साइट डाउन होने, स्लॉट न मिलने और सर्वर एरर जैसी समस्याएं सामने आई थीं। इस कारण लाखों वाहन मालिक अब तक प्लेट नहीं लगवा सके थे।

वाहन मालिक अधिकृत वेबसाइट या परिवहन विभाग के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर भरना होगा। इसके बाद स्लॉट बुक करके नजदीकी फिटमेंट सेंटर पर जाकर प्लेट लगवाई जा सकती है।

परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे नए समय का लाभ उठाते हुए जल्द से जल्द HSRP नंबर प्लेट लगवा लें, ताकि अंतिम समय में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।