logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मंत्री मंडल शपथ ग्रहण आज, नागपुर पहुंचे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन; 40 विधायक बनेंगे मंत्री


नागपुर: महाराष्ट्र की नवगठित देवेंद्र फडणवीस सरकार का मंत्री मंडल का विस्तार आज रविवार को होना है। जिसको लेकर नागपुर स्थित राजभवन में पुरी तैयारी हो गई है। वहीं शपथ दिलाने के लिए महामहिम राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन नागपुर पहुंच चुके हैं। जहां विभागीय आयुक्त बिदरी, जिलाधिकारी डॉक्टर बिपिन इटनकर ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

40 विधायक लेंगे मंत्री की शपथ

आज होने वाले शपथ ग्रहण में 40 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। इसको लेकर नागपुर स्थित राजभवन के प्रांगण में तैयारी हो चुकी है। 500 मेहमानों की मौजूदगी में शपथ ग्रहण होगा। मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के 19, शिवसेना के 12 और एनसीपी अजित गुट के नौ विधायको को मंत्री बनाया जायेगा। जिन्हें मंत्री बनाया जायेगा उन विधायको को फ़ोन कर जानकारी भी दे दी गई है। 

आज आएंगे मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री

राजभवन में शपथ ग्रहण की तैयारी हो चुकी है। वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनो उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, एकनाथ शिंदे आज नागपुर आयेंगे। मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद फडणवीस पहली बार नागपुर आ रहे हैं। फडणवीस के स्वागत के लिए भाजपा ने जंगी स्वागत की तैयारी की है। भाजपा ने स्वागत में पूरे नागपुर शहर को बैनर और पोस्टरों से पाट दिया है। वहीं नागपुर एयरपोर्ट से सीएम के निजी निवास तक भव्य रैली निकाली जायेगी। रैली के दौरान जगह जगह पर भाजपा नेताओं द्वारा फडणवीस का स्वागत किया जाएगा।