logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

पीएम मोदी ने एमवीए और कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, कहा - जब कांग्रेस मजबूत होगी, देश मजबूर हो जाएगा


अकोला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महायुति उम्मीदवारों के प्रचार के लिए अकोला में हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस पार्टी और एमवीए पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार जिस राज्य में बनती है, वो राज्य राजपरिवार के लिए एटीएम का काम करता है। पीएम ने यह भी कहा, “कांग्रेस अच्छी तरह से जानती है, देश जितना कमजोर होगा, वे उतना ही मजबूत होंगे। जब कांग्रेस मजबूत होगी, देश मजबूर हो जाएगा।”     

नरेंद्र मोदी ने महाविकास अघाड़ी पर हमला बोलते हुए कहा कि पूरा देसज जनता है कि महाविकास अघाड़ी यानि भ्रष्टाचार, हजारों करोड़ के घोटाले, महाविकास अघाड़ी मतलब पैसों की उगाही, ट्रांसफर पोस्टिंग का धंधा।

मोदी ने कहा, “जहां कांग्रेस की सरकार बन जाती है, वह राज्य कांग्रेस के शाही परिवार का एटीएम बन जाता है। इन दिनों हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना इनका ATM बन गया है। महाराष्ट्र में चुनाव के नाम पर कर्नाटक में शराब बेचने वालों से 700 करोड़ रुपए लूट लिए हैं।” 

उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं इन दिनों महाराष्ट्र चुनाव के नाम पर कर्णाटक, तेलंगाना में वसूली डबल हो गई है। उन्होंने कहा कि आरोप है कि कांग्रेस ने शराब विक्रेताओं से 700 करोड़ रुपये की उगाही की है।