logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पीएम नरेंद्र मोदी विदर्भ में अकोला से शुरू करेंगे चुनावी प्रचार, 9 नवंबर को होगी जनसभा


नागपुर: विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अकोला दौरे पर आ रहे है. पीएम मोदी 9 नवंबर को सभा को सम्बोधित करेंगे. यह जनसभा डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के मैदान में होगी. इस प्रधानमंत्री मोदी अकोला, अमरावती, बुलढाणा, यवतमाल और वाशिम जिलों के महायुति प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील करेंगे. 

पिछली बार लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का अकोला दौरा नहीं हो पाया था, लेकिन इस बार भाजपा मोदी मैजिक का फायदा लेने की कोशिश में जुटी है. पीएम के साथ मंच पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी शामिल होंगे. 

भाजपा और महायुति के कार्यकर्ता इस आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं. आयोजन को सफल बनाने के लिए सांसद अनूप धोत्रे, अनिल बोंडे, रणधीर सावरकर और अन्य वरिष्ठ नेताओ को कई जिम्मेदारी दी गई है.