logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: पुलिस ने अंतरराजीय चोर टोली का किया पर्दाफाश, दो आरोपियों सहित 11 लाख का माल जब्त


नागपुर: नागपुर की पारडी पुलिस ने एक अंतरराजीय चोरों की टोली का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि इस टोली के दो अन्य आरोपियों की तलाश भी पुलिस कर रही है। इस गिरोह ने शहर में करीब सात चोरी के मामलो को अंजाम देने की कवूली दी है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर करीब 11 लाख  रुपए का माल भी बरामद किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जून की रात नागेश्वर नगर में रहने वाली फरियादी महिला अनुपम वाघमारे अपने परिवार सहित घर को ताला लगाकर पुलगांव गई हुई थी। इस दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर में सेंधमारी कर सोने चांदी के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ किया था। इसकी शिकायत उन्होंने पारडी थाने में दर्ज करवाई थी।

जांच के दौरान ही पुलिस को कुख्यात चोर संदीप टेंभरे द्वारा साथियों की मदद से इस चोरी को अंजाम देने की गुप्त जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने  संदीप और उसके साथी महेंद्र कुशवाहा को मध्य प्रदेश के सिवनी से जाकर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने शहर में अन्य सात जगहों पर चोरी करने की कबूली दी है।

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर करीब 11 लाख से अधिक के माल को भी बरामद किया है। संदीप टेंभरे के खिलाफ इससे पहले चोरी के करीब 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं और उसे जुआ खेलने की लत है इस लत के चलते ही वह शहर में चोरिया कर रहा था।