logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हुक्का पार्लरों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक... आधी रात पुलिस का बड़ा एक्शन, हिरासत में 84 लोग


नागपुर:  नागपुर शहर (Nagpur City) में अवैध हुक्का पार्लरों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर रवींद्र कुमार सिंगल (Ravindra Kumar Singal) ने खुद मोर्चा संभालते हुए ऑपरेशन “थंडर” के तहत देर रात गोकुलपेठ स्थित तीन कैफे पर छापेमारी की। बाहर से ताले लगे होने के बावजूद अंदर हुक्का पार्टी चल रही थी। पुलिस ने दरवाजे तोड़कर कार्रवाई करते हुए 84 लोगों को हिरासत में लिया।

नागपुर पुलिस ने अवैध हुक्का पार्लरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए गोकुलपेठ इलाके के सोरो कैफे, निंबस लाउंज और हैश-हेज कैफे पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस कमिश्नर रवींद्र कुमार सिंगल खुद टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि तीनों कैफे बाहर से बंद दिखाई दे रहे थे और उन पर ताले लगे थे, लेकिन अंदर बंद कमरों में हुक्का पार्टी जारी थी। पुलिस ने दरवाजे तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो हर तरफ धुआं फैला हुआ था।

कार्रवाई के दौरान सोरो कैफे में 29 लोग और निंबस लाउंज में 41 लोग मौजूद मिले। वहीं हैश-हेज कैफे में पुलिस को इमरजेंसी गेट तोड़कर ग्राहकों को बाहर निकालना पड़ा। हालात को देखते हुए एहतियातन दमकल विभाग को भी मौके पर बुलाया गया।

पुलिस ने तीनों प्रतिष्ठानों से भारी मात्रा में हुक्का फ्लेवर, पाइप और फर्नीचर जब्त किया है। कैफे संचालकों के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम सहित महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं तीनों हुक्का पार्लरों को 30 दिनों के लिए सील कर दिया गया है।