logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

धनंजय मुंडे के इस्तीफा के बाद राजनीतिक चर्चाएं शुरू, यशोमति ठाकुर ने कहा - बेशर्मी की पराकाष्ठा के बाद छोड़ा पद


अमरावती: मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफा देने की बात आश्चर्य व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर ने कहा कि सत्ताधारी दल क्या जुमला फेंक रहा है। वही सत्ताधारी लोग कह रहे थे कि अजित पवार ने घोटाला किया है. उन्हें जेल जाना चाहिए, जिन्होंने 70 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार उजागर किया वही लोग आज उनके साथ सरकार में हैं। उन्होंने एकनाथ शिंदे को लेकर भी ऐसा बयान दिया था। यशोमति ठाकुर ने कहा कि धनंजय मुंडे की शपथ दिलाने की कोई जिम्मेदारी नहीं थी, क्योंकि शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही सारी गड़बड़ी उजागर हो गई थी।

ठाकुर ने कहा कि संतोष देशमुख की निर्मम हत्या की तस्वीरें वायरल हुईं। इसके बाद विपक्ष ने दबाव बनाया और बेशर्मी की पराकाष्ठा के बाद उन्होंने आज इस्तीफा दे दिया। अगर थोड़ी सी भी नैतिकता होती तो जो लोग सत्ता में बैठे हैं वे इस्तीफा मांगते और जो मंत्री हैं वे इस्तीफा दे देते। दबाव के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया नहीं तो सब कुछ दबाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि ये सभी अपराधी लोग उस स्थान पर बैठे हैं और उन्होंने अपराध करने वाले लोगों को शपथ दिलाई है। ये है भ्रष्ट सरकार की हकीकत। इनका मुख्य उद्देश्य सरकार में शामिल होकर पैसा कमाना है। इसलिए सारी गड़बड़ बर्दाश्त की जा रही है। 

देखें वीडियो: