logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

संजय राउत के दावे पर भड़के भाजपा नेता, सांसद को अपने दिमाग का इलाज कराने की दी सलाह


नागपुर: संजय राउत के लिए दावे पर नागपूर के भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भड़क गए है। भाजपा के नेताओं ने राउत पर हमला बोलते हुए उन्हे अपना ईलाज कराने की सलाह दी है। भाजपा विधायक कृष्ण खोपड़े ने कहा कि, अपना अख़बार बेचने के लिए राउत इस तरह की हरकत कर रहे है।

बीजेपी विधायक कृष्णा खोपड़े ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए गडकरी और फड़णवीस के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की।

खोपडे ने आगे कहा कि, संजय राऊत दिमाग का सड़ गया है, वह अपने अखबार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के बारे में इधर-उधर लिखकर अपना महत्व बढ़ा रहा है। 

भाजपा विधायक प्रवीण दटके ने कहा, ज्यादा गर्मी के वजह से संजय राउत का दिमाग खराब हो गया है। जिसके कारण वह लगातार इस तरह की बहकी बहकी बातें कर रहे है। नितीन गडकरी को लेकर राउत ने जो दावा किया है उससे उनकी मानसिक स्थिती क्या हो गई है इससे पता चलता है। सस्ती लोकप्रियता के लिए वह यह सब कर रहे हैं।