logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: बालापुर विधानसभा में सीट को लेकर महायुति में खींचतान की संभावना


अकोला: अकोला की बालापुर विधानसभा सीट को लेकर महायुति में खींचतान चल रही है. जिले के बालापुर और अकोट निर्वाचन क्षेत्रों पर शिवसेना शिंदे समूह द्वारा दावा किया जा रहा था. वहीं, एनसीपी के अजित पवार गुट ने भी इस सीट पर दावा ठोक दिया है. इस सीट पर अजित पवार गुट के नेता संदीप पाटिल ने दावा किया है. 

एक तरफ भाजपा जिले की पांच में से चार सीटों पर दावा कर रही है. वहीं दूसरी ओर शिवसेना शिंदे गुट भी दो सीटों पर जोर दे रहा है. इसी तरह बालापुर सीट पर तैयारी कर रहे अजित पवार गुट ने भी इस सीट को हासिल करने के लिए जोरदार ताल ठोक दी है.

संदीप पाटिल ने इस सीट पर महायुति को उम्मीदवारी देने की मांग की है. ऐसी संभावना है कि आने वाले समय में अकोला की बालापुर सीट पर बीजेपी, शिवसेना शिंदे और महागठबंधन में शामिल एनसीपी के बीच बड़ी खींचतान होगी.