logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

अकोला में कांग्रेस के खिलाफ जमकर शुरू है पोस्टरबाजी, बना चर्चा का विषय


अकोला: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अकोला में राजनीति गरमा गई है. अकोला में एक बार फिर कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं. कांग्रेस के खिलाफ पहले भी लगे थे पोस्टर. अब एक बार राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के नाम से पोस्टरबाजी की जा रही है. इस पोस्टर को शहर में जगह-जगह पर लगाया गया है.

इस पोस्टर में लिखा है, “कांग्रेस संविधान कैसे बचाएगी?, जवाहरलाल नेहरू ने 1951 में जाति जनगणना का विरोध क्यों किया?, इंदिरा गांधी ने मंडल आयोग की रिपोर्ट को 10 साल तक धूल क्यों कहा रही थी?, राजीव गांधी ने मंडल आयोग की रिपोर्ट को क्यों नजरअंदाज किया? कांग्रेस का हाथ बीजेपी के कमल के साथ. राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ.”

अब इन पोस्टरों के चलते शहर में चर्चाएं शुरू हो गई हैं. इस बीच यह देखना अहम होगा कि कांग्रेस इस पर क्या रुख अपनाती है. यह भी सवाल है कि ये पोस्टर राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ की ओर से लगाए गए हैं या विपक्ष द्वारा कांग्रेस को बदनाम करने के लिए लगाए गए है. वहीं, कांग्रेस के खिलाफ चल रहे इस पोस्टर अभियान पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है. 

देखें वीडियो: