logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Kanhan: कन्हान नदी के पुल पर पड़े गड्ढे, यूबीटी ने पौधा लगाकर किया विरोध प्रदर्शन


नागपुर: नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील अंर्तगत आने वाले कन्हान नदी के पुल पर पड़े हुए गढ्ढों में पौधे लगाकर UBT के जिला प्रमुख पुरूषोत्तम मस्के के नेतृत्व में शासन प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया.

कन्हान नदी का पुल 53 करोड़ की लागत से 9 साल में बनकर तैयार हुआ था. 1 सितंबर 2022 को पुल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों हुआ था. 33 माह पूर्व लोकार्पित इस पुल में पड़ने वाले गढ्ढों की 25 से अधिक बार दुरूस्ती की जा चुकी है. 

वर्तमान समय में भी इस पुल में दर्जनों गढ्ढे पड़ गये है, जिनको लेकर UBT जिला प्रमुख पुरूषोत्तम मस्के के नेतृत्व में पुल में पड़े हुए गढ्ढों में पौधे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया, तथा गढ्ढे जल्दी भरने की मांग की गई.