logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

प्रफुल्ल पटेल ने जताया जीत का विश्वास, कहा - हरियाणा की जीत से हुआ तय, महाराष्ट्र में बनेगी महायुति की सरकार


भंडारा: सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा है कि महाविकास अघाड़ी अपनी किसी भी एक बात पर टिक नहीं सकती। इसी के साथ पटेल ने यह भी विश्वास जताया कि हरियाणा में चुनाव का जो निर्णय आया है, उसी आधार पर महाराष्ट्र में भी महायुति की सरकार बनेगी।   

भंडारा जिले के भिलेवाड़ा में सांसद प्रफुल्ल पटेल ने हुंडई इलेक्ट्रॉनिक्स के रेफ्रिजरेटर पार्ट्स के निर्माण के लिए एक फैक्ट्री का निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान प्रफुल्ल पटेल ने नाना पटोले का नाम लिए बिना कहा कि भावी तो भावी ही रहेगी. 

प्रफुल्ल पटेल ने कहा, “शुरू से ही महाविकास अघाड़ी किसी भी एक बात पर काम करने वाला गठबंधन नहीं है. आप सब जानते हैं, हम पहले साथ थे। हमारा बाहर निकलने का यही एक मुख्य कारण है कि एक बात पर नहीं टिकने वाली, सिर्फ कुर्सी पाए के लिए बने गया गठबंधन है.” 

पटेल ने कहा, “बिना किसी तत्व के यह गठबंधन कब तक चलेगा और इसके कारण महाराष्ट्र को, महाराष्ट्र के विकास को, किसानों को, गरीबों को कितना नुकसान हो रहा था। इसलिए हम बाहर आ गए.” 

सीट बंटवारे को लेकर पूछे जाने पर पटेल ने कहा कि महायुति की तीनों पार्टियों के बीच बात हो चुकी है. आज तक हम 235-240 सीटों के आसपास हमने एक सुर में बात कही है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बची हुई जगह पर भी चर्चा होगी. दो-चार दिन में आप इसे फाइनल होते देखेंगे। प्रफुल्ल पटेल ने भी कहा कि तीनों पार्टियां योग्यता और क्षमता के हिसाब से सीटें बांटेंगी.