logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम


नागपुर: नागपुर शहर कांग्रेस (Nagpur City Congress) को आखिरकार नया अध्यक्ष मिल गया है। कांग्रेस आलाकमान ने वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल गुडधे पाटिल (Prafull Gudadhe Patil) को शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। गुडधे वर्तमान विधायक विकास ठाकरे (Vikas Thakre) की जगह लेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद गुडधे पाटिल ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने और सभी को साथ लेकर काम करने की बात कही।

13 साल ठाकरे रहे अध्यक्ष 
कांग्रेस पार्टी को करीब 13 साल बाद नया अध्यक्ष मिल रहा है। आखिरी बार 2013 में कांग्रेस पार्टी ने अपना अध्यक्ष बदला था। तत्कालीन अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता की जगह विकास ठाकरे को अध्यक्ष बनाया था। तब से लेकर 2026 तक ठाकरे इस पद पर रहे। इस दौरान कांग्रेस ने आठ चुनाव ठाकरे के नेतृत्व में लड़ा। 

केंद्रीय जिम्मेदारी से देंगे इस्तीफा 

प्रफुल्ल गुडधे शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। वे नागपुर महानगरपालिका में चार बार नगरसेवक रह चुके हैं और संगठनात्मक स्तर पर भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। नाना पटोले के प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान गुडधे ने प्रदेश महासचिव के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। वर्तमान में वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य होने के साथ-साथ हरियाणा के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। हालांकि, नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्होंने हरियाणा के सह-प्रभारी पद से इस्तीफा देकर केवल शहर अध्यक्ष के रूप में काम करने की इच्छा जताई है।

पार्टी को एक जुट रखने की चुनौती 

कांग्रेस लंबे समय से गुटबाजी का शिकार रही है। पहले पार्टी में नितिन राउत, विलास मुत्तेमवार और सतीश चतुर्वेदी के अलग-अलग गुट सक्रिय थे, वहीं वर्तमान में शहर कांग्रेस मुख्य रूप से नितिन राउत और विकास ठाकरे खेमे में बंटी हुई नजर आती है। बीते दिनों मनोनीत नगरसेवकों की नियुक्ति और शहर अध्यक्ष के चयन को लेकर पार्टी की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई थी। दोनों गुटों के बीच जमकर टकराव हुआ और मामला केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच गया था। हालात ऐसे बन गए थे कि पूर्व मंत्री नितिन राउत ने दलित समाज की उपेक्षा और उन्हें ठगने तक के आरोप लगाए थे। प्रफुल्ल गुडधे पाटिल ने भले ही सभी को एक साथ लेकर काम करने की बात कही है। लेकिन सभी गुटों को साथ लेकर चलना और संगठन में सामंजस्य कायम करना बड़ी चुनौती होगी।