logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

प्रकाश आंबेडकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने की घटना पर जताई शंका, बोले - गिरी या गिराई गई मूर्ति


अकोला: मालवण में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को लेकर वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने बहुत बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने शंका जताते हुए कहा कि यह मूर्ति स्वयं गिरी है या गिराई गई है इसकी जांच होने चाहिए।   

प्रकाश आंबेडकर ने कहा, “मूर्ति कितनी भी कमजोर क्यों न हो, गिर नहीं सकती। इसलिए मालवण में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरी या जानबूझकर गिरा दी गई? इस मामले की उच्चस्तरीय जाँच होनी चाहिए।”  

प्रकाश आंबेडकर के इस दावे के बाद बड़ा हंगामा मचने की आशंका है. वहीं, आंबेडकर ने कहा कि इस मुद्दे पर देवेंद्र फड़णवीस जनता से माफी क्यों नहीं मांग रहे हैं? इसका भी खुलासा होना चाहिए।