logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर लोकसभा के चुनाव प्रमुख होंगे प्रवीण दटके, विधानसभा सीट प्रभारियों के नाम का भी ऐलान


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी शहर प्रमुख प्रवीण दटके को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नागपुर सीट का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। गुरुवार को राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा सूची जारी कर यह जानकारी दी। इसी के साथ अरविंद गजभिये को रामटेक का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

लोकसभा क्षेत्र के साथ ही विधानसभा क्षेत्रों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नागपुर जिले में कटोल निर्वाचन क्षेत्र के लिए चरण सिंह ठाकुर, सावनेर के लिए डॉ राजीव पोद्दार, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के लिए किशोर वानखेड़े, हिंगना के लिए नरेश चारडे, उमरेड-सुधीर परवे, दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के लिए संजय ठाकरे, पूर्वी नागपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रमोद पेंडके पश्चिम के लिए संदीप जाधव,  मध्य नागपुर बंडू राउत, उत्तर नागपुर निर्वाचन क्षेत्र में गिरीश व्यास, कामठी निर्वाचन क्षेत्र में अजय बोधारे को नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: 

  • Loksabha Election 2024: भाजपा ने शुरू की तैयारी, लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रभारियों के नाम का किया ऐलान