logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्री-मानसून तैयारी के काम जल्द से जल्द करें पूरा, अपर आयुक्त वैष्णवी बी. ने अधिकारीयों को दिया आदेश


नागपुर: अपर आयुक्त वैष्णवी बी ने निर्देश दिया है कि मानसून सीजन शुरू होने से पहले शहर के सभी क्षेत्रों में प्री-मानसून कार्य शुरू किए जाएं और उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अपर आयुक्त ने बुधवार को मानसून पूर्व तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की।

मनपा मुख्यालय स्थित अपर आयुक्त के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उपायुक्त डॉ. रंजना लाडे, उपायुक्त (उद्यान) डॉ. गणेश राठौड़, शिक्षा अधिकारी साधना सायम, कार्यपालन अभियंता राजेंद्र राठोड, उद्यान अधीक्षक अमोल चौरापगर, कनिष्ठ अभियंता भस्मे, सहायक शिक्षणाधिकारी संजय दिघोरे, विद्यालय निरीक्षक प्रशांत टेंभुर्णे आदि उपस्थित थे।

खतरनाक पेड़, बिजली के खंभे और तारों से लटकती शाखाएं बरसात के मौसम में बड़ा खतरा पैदा कर सकती हैं। इसलिए ऐसे सभी पेड़ों को ध्यान में रखा जाना चाहिए और उनकी शाखाओं की छंटाई की जानी चाहिए। विद्युत विभाग को प्रकाश व्यवस्था पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा नगर निगम द्वारा सामाजिक विकास विभाग के माध्यम से शहर में विभिन्न स्थानों पर आश्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन सभी केन्द्रों पर भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

वैष्णवी बी ने मानसून के दौरान सड़कों पर रहने वाले बेघर लोगों की पहचान की जानी चाहिए और उन्हें आश्रय गृहों में आश्रय दिया जाना चाहिए। शहर में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर संभावित खतरे के अनुरूप आपातकालीन स्थिति में नागरिकों की सुविधा के लिए मनपा के स्कूलों में अस्थायी आश्रय स्थलों की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में अतिरिक्त आयुक्त वैष्णवी बी ने मनपाके स्कूलों को भी तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। अपर आयुक्त ने सभी विभागों को समन्वय से कार्य करने तथा मानसून से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।