logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 30 मार्च को कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को नागपुर के दौरे पर आने वाले है। जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी संघ प्रमुख से भी मुलाकात करेंगे।  

विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी नागपुर के दौरा पर आने वाले है।  इसी महीने 30 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी के नागपुर आने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री इस दिन रेशमबाग स्थित RSS के हेडगेवार स्मृति भवन भी जाएंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री दीक्षाभूमि भी जाएंगे, दीक्षाभूमि  बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है।  

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नागपुर में एक निजी नेत्र चिकित्सालय का भूमि पूजन करेंगे। ये चिकित्सालय लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ सरसंघचालक मोहन भागवत भी मौजूद रहेंगे।