logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को वर्धा में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, नागपुर में ठहरने की भी संभावना


नागपुर: 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्धा का दौरा करने वाले हैं. संभावना है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार नागपुर में विश्राम करेंगे। 

लोकसभा चुनाव में सभी पार्टियां जमकर प्रचार में लगी हुई हैं. शहर से लेकर ग्रामीणों इलाकों तक चुनावी रंग चढ़ा हुआ है. खासकर विदर्भ में, नेताओं के भाजपा और शिवसेना में शामिल होने और उन्हें उम्मीदवार भी दिए जाने को लेकर, जनता कहीं धोखेबाज उम्मीदवारों सबक सीखाने, तो कहीं नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए महायुति के उम्मीदवार को जीताने की बात कह रही है. 

प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विदर्भ में यह दूसरा दौरा होगा। पीएम मोदी वर्धा में भाजपा प्रत्याशी रामदास तडस के प्रचार के लिए आने वाले हैं. 19 अप्रैल को विदर्भ की पांच सीटों के लिए वोटिंग होगी। एक ओर मतदान हो रहे होंगे और दूसरी ओर पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंग। इसके बाद उनके नागपुर में विश्राम करने की जानकारी है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार नागपुर में रुकेंगे। वहीं, 20 अप्रैल को पीएम मोदी महाराष्ट्र अन्य प्रत्याशियों के प्रचार के लिए निकलेंगे।