logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रधानमंत्री की “ईंधन बचाओ” अपील का मनपा सभा में दिखा असर, नगरसेवकों ने बदला सफर का अंदाज


नागपुर: बढ़ती ईंधन कीमतों और प्रधानमंत्री की ईंधन बचाने की अपील का असर अब जनप्रतिनिधियों पर भी दिखाई देने लगा है। इसका अनोखा नजारा आज नागपुर महानगरपालिका की सभा में देखने को मिला, जहां कई नगरसेवक अलग-अलग साधनो से मनपा की बैठक में शामिल होने सुरेश भट्ट सभागृह पहुंचे।

नगरसेवको के इस कदम ने सभा में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किए गए “ईंधन बचाओ” आह्वान से प्रेरित होकर उन्होंने साइकिल का उपयोग करने का निर्णय लिया है। उनका उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीज़ल की बचत करना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना भी है।

कोई नगरसेवक रिक्शा से पहुंचा, तो कई साइकिल चलाकर सभा में शामिल हुए। वहीं कुछ जनप्रतिनिधि पैदल चलकर ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नगरसेवक ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि स्वयं इस तरह की पहल करेंगे, तो समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और लोग भी छोटे-छोटे कदम उठाकर देशहित में योगदान देंगे। इस पहल की सभा में मौजूद कई सदस्यों और नागरिकों ने सराहना की। लोगों का मानना है कि बढ़ते प्रदूषण और महंगे ईंधन के दौर में इस तरह के प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी साबित हो सकते हैं।

वही दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के नेता  भारी चार पहिया वाहनों में पहुंच कर प्रधानमंत्री के आवाहन को नजर अंदाज़ करते दिखाई दिए। विरोधी पार्टी के नेताओ ने यह तंज कसा की साइकिल और पैदल चलकर आने वाले केवल नौटंकी कर रहे है।