logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

प्रोफेसर राम शिंदे ने संभाला महाराष्ट्र विधान परिषद अध्यक्ष पद का कार्यभार


नागपुर: महाराष्ट्र विधान परिषद को आज नए सभापति का चयन हो गया। प्रोफेसर राम शंकर शिंदे को विधान परिषद का सभापति चुना गया। उनका सर्वसम्मति से चयन किया गया।

इस फैसले की घोषणा मौजूदा सभापति नीलिमा गोऱ्हे ने सदन में की। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे सहित अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद थे। नीलिमा गोऱ्हे ने कहा, “प्रो राम शंकर शिंदे को एकमत से विधान परिषद का नया सभापति चुना गया है। यह सदन के लिए गर्व का क्षण है।”

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विधान परिषद में अच्छे से सदन की कार्यवाही चलाये जाने की उम्मीद जताई। साथ ही कहा कि सभापति के रूप में अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले राम शिंदे अब विधान परिषद में बड़ी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे।