logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भाजपा के आंदोलन के विरोध में उद्धव गुट का प्रदर्शन, देवेंद्र फडणवीस का फाड़ा पोस्टर


नागपुर: कलंक को लेकर भाजपा और उद्धव गुट आमने-सामने हैं। उद्धव के बयान को लेकर मंगलवार को भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उद्धव की शव यात्रा निकाली और पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन भी किया। भाजपा के इस प्रदर्शन के जवाब में उद्धव गुट के नेताओं ने बुधवार को वैराइटी चौक पर आंदोलन किया। इस दौरान उद्धव समर्थको ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लगे बैनर-पोस्टर भी फाड़ दिए।

ज्ञात हो कि, उद्धव ठाकरे ने उपराजधानी में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री फडणवीस को नागपुर का कलंक बताया था। इस बयान के बाद भाजपा उद्धव पर आक्रामक हो गई। भाजपा ने उद्धव के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उन्हें महाराष्ट्र पर लगा कलंक बता दिया। इसी के साथ भाजपा ने उनसे माफ़ी मांगने की मांग की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्र शेखर बावनकुले ने चेतवानी दी की दोबारा इस तरह का बयान दिया भाजपा कार्यकर्ता वहीं सबक सिखाएंगे।

भाजपा अध्यक्ष के दिए बयान और प्रदर्शन के खिलाफ उद्धव गुट के नेताओं ने आज सुबह वैरायटी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उद्धव समर्थको ने जहां भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं उपमुख्यमंत्री के पोस्टर को फाड़ दिया। समर्थको ने इस दौरान जय भवानी जय शिवाजी के नारे लगाते हुए सड़क अवरुद्ध करने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।

इस दौरान पूर्व सांसद प्रकाश जाधव ने बोलते हुए कहा, उद्धव ठाकरे का बयान सही है. भाजपा द्वारा की जा रही राजनीति ने प्रदेश को कलंकित किया है। जाधव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उद्धव ठाकरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और जुलूस निकाले गए तो उन्हें भी ऐसा ही जवाब दिया जाएगा।