logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

नरेंद्राचार्य महाराज को लेकर विवादित बयान देने पर विजय वडेट्टीवार के खिलाफ बुलढाणा में भी विरोध प्रदर्शन, माफी नहीं मांगने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी


बुलढाणा: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने जगद्गुरु नरेंद्राचार्य महाराज का जिक्र करते हुए आपत्तिजनक बयान दिया। इस बीच इस अपमानजनक बयान पर विभिन्न स्तरों से तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस पृष्ठभूमि में अब राज्य के कई हिस्सों में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है और नरेंद्र महाराज के अनुयायी और भक्त सड़कों पर उतरकर विरोध का रुख अपना रहे हैं।

बुलढाणा जिले में भी कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के बयान के खिलाफ नरेंद्र महाराज के अनुयायियों और भक्तों ने जमकर विरोध किया। बुलढाणा में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने नरेंद्राचार्य महाराज के भक्तों ने अपने विरोध जताते हुए विजय वडेट्टीवार से माफी मांगने की बात कही। इसी के साथ भक्तों ने चेतावनी भी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन और तीव्र हो जाएगा। 

भक्तों ने विजय वडेट्टीवार के अपमानजनक बयान का निषेध करते हुए कहा कि विजय वडेट्टीवार ने जो अपमानजनक बात जगतगुरु के बारे कही है उसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए अन्यथा यह अंदोलन ऐसे ही चलते रहेंगे।