logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राहुल ने संविधान की किताब निकली कोरी! वीडियो साझा कर भाजपा ने लगाया बड़ा आरोप


नागपुर: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संविधान सम्मान सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोला। इस दौरान राहुल ने संविधान की किताब दिखाकर दावा किया कि, संघ संविधान से लड़ नहीं सकती इसलिए वह नारों के पीछे छुपकर पीठपर छुरा घोपने का काम करती है।" कांग्रेस नेता के आरोप पर महाराष्ट्र भाजपा ने पलटवार किया है। इस दौरान भाजपा ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, राहुल के हाथ में दिखा रही किताब संविधान की नहीं बल्कि कोरा कागज है। 

संविधान विरोधी कांग्रेस को जनता सबक सिखाएगी

कांग्रेस इसी तरह भारत के संविधान को मिटाना चाहती है। डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर द्वारा लिखे गए सभी कानूनों को हटाया जाना है। इसीलिए राहुल गांधी ने भविष्यवाणी की थी कि अंतरिम तौर पर आरक्षण रद्द कर दिया जाएगा. याद रखें राहुल गांधी, श्रद्धेय डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर और उनका संविधान कोई चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि भारत और भारतीयों के अस्तित्व की नींव है। इसलिए संविधान विरोधी कांग्रेस को जनता सबक सिखाएगी।

(यूसीएन न्यूज़ वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है)