logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: राहुल गांधी की सजा पर लगी रोक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट मनाया जश्न


भंडारा: भंडारा जिले में लाखनी कांग्रेस ने अपने नेता राहुल गांधी को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और सिंधी लाइन चौक पर पटाखे फोड़ और मिठाई बांटकर जश्न मनाया.

कार्यकर्ताओं ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही, मनमानी और प्रतिशोध की राजनीति से राहुल जी को सजा हुई. भाजपा ने झूठी शिकायत के जरिए यह साजिश रची थी. आज सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने का फैसला किया है.”

मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी करने पर गुजरात हाई कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी. इसलिए उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई. सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाए जाने के बाद आज जिले में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी देखी गई.