logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर में हो रही मूसलधार बारिश, कलेक्टर ने बुधवार को स्कूलों में छुट्टी की घोषित


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में पिछले तीन दिनों से मुलालाधार बारिश हो रही। लगातार बारिश शहरी सहित ग्रामीण जीवन प्रभावित हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले कुछ इसी तरह बारिश होने का अनुमान जताया है। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी विपिन इटनकर ने ऐतिहातन बुधवार को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। यह छुट्टी सरकारी सहित निजी स्कूलों में होगी।

60 घंटो से लगातार बारिश जारी

नागपुर जिले में पिछले साथ घंटों से लगातार बारिश जारी है। रविवार रात को शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह तक जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान सुबह पांच बजे तक करीब जिले में 172.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। ज्ञात हो की मौसम विभाग ने बुधवार नौ जुलाई को जिले में येलो अलर्ट घोषित किया है। 

बारिश से प्रभावित हुआ जनजीवन

शहर में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नागपुर शहर में कई हिस्सों में जल जमाव की स्थिति दिखाई दे रही है। शहर के प्रमुख क्षेत्रों से लेकर निचले इलाकों सहित गलियों में पानी जमा दिखाई दिया। कई जगहों पर तो सड़के तालाब में तब्दील दिखाईं दिए। जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। नागरिक दैनिक उपयोग की वस्तुओं को खरीदने नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं बाजारों सहित प्रमुख मार्गो पर पिक आवर्स में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही हैं।