logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: अकोला पहुंचे राज ठाकरे, जिले के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक, होगी संगठन की समीक्षा


अकोला: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने आज अकोला जिले के पातुर पहुंचे जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यकताओं ने उन्हें क्रेन की मदद से 20 फुट की माला चढ़ाई। इसके बाद वह अकोला के लिए रवाना हो गए.

मनसे प्रमुख राज ठाकरे और अमित ठाकरे अकोला शहर पहुंचे. ठाकरे यहां गौरक्षण मार्ग स्थित शुभमंगल कार्यालय में आयोजित बैठक स्थल पर पहुंचे हैं. वह कुछ देर में अकोला जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारियों से बातचीत करने वाले हैं.

इस बैठक में अकोला जिले में पार्टी संगठन की समीक्षा की जायेगी और संभावित विधानसभा उम्मीदवार की घोषणा किये जाने की संभावना है. इसके बाद वह अकोला में बैठक खत्म कर बुलडाणा जिले के शेगांव के लिए रवाना होने वाले हैं.