logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शिवसेना में शामिल होने की चर्चाओं को राजू पारवे ने बताया निराधार, कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने का दिया संकेत


नागपुर: उमरेड विधायक राजू पारवे (Raju Parve) को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। रामटेक लोकसभा क्षेत्र (Ramtek Parliament Consultancy) से चुनाव लड़ने के लिए पारवे जल्द ही कांग्रेस (Congress) छोड़ शिवसेना (Shivsena) में शामिल हो सकते हैं। खुद को लेकर चल रही खबरों पर पारवे ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस विधायक ने चर्चाओं को निराधार बताते हुए कहा कि, "मेरी चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं है।" 

यूसीएन न्यूस से बात करते हुए पारवे ने कहा कि, "जो चर्चा चल रही है उसमें कोई दम नहीं है। मैं कहीं नहीं जाने वाला हूँ, न ही मेरी लोकसभा चुनाव लड़ने की कोई इक्छा है।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और आगामी विधानसभा चुनाव भी मई कांग्रेस की टिकट पर लड़ता हुआ दिखाई दूंगा।"

मुंबई आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, "क्षेत्र के विकास कामों के लिए मैं यहाँ आया हूँ। इस दौरान न मेरी किसी से कोई बातचीत हुई है न किसी से मुलाकात।" वहीं कांग्रेस की टिकट पर रामटेक लोकसभा सीट पर उतरने के सवाल पर बोलते हुए पारवे ने कहा कि, इसको लेकर कार्यकर्ताओं से बात करूँगा और फिर कोई निर्णय लूंगा। हालांकि, उन्होंने पार्टी के आदेश को मानने की बात भी कही।