logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राजू पारवे ने उपमुख्यमंत्री फडणवीस की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में किया प्रवेश


नागपुर: विधानसभा चुनाव में उमरेड निर्वाचन क्षेत्र से नाम वापस लेने के बाद पूर्व विधायक राजू पारवे मंगलवार दोपहर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पहले कांग्रेस, फिर लोकसभा चुनाव में शिंदे की शिवसेना और अब विधानसभा चुनाव में वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

राजू पारवे शुरू में कांग्रेस पार्टी में थे. वह 2019 में इसी पार्टी से उमरेड विधायक चुने गये थे. उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने शिवसेना से रामटेक लोकसभा चुनाव लड़ा था. उसमें अपनी हार के बाद, उन्होंने उमरेड विधानसभा क्षेत्र से शिंदे सेना से नामांकन पाने की उम्मीद के साथ पार्टी में आवेदन किया था.

हालांकि, आखिरी वक्त में बीजेपी ने इस सीट से पूर्व विधायक सुधीर पारवे की उम्मीदवारी की घोषणा कर दी. राजू पारवे ने सुधीर पारवे को समर्थन देने की घोषणा की और चुनाव से हट गए. सभी की निगाहें इस बात पर थीं कि वह आगे क्या करेंगे.

अब आज मंगलवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपनी विधानसभा में प्रचार रैली करने के बाद मुंबई रवाना हो रहे थे. उसके कुछ देर पहले ही राजू पारवे उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. इस पार्टी प्रवेश की जानकारी भाजपा के ग्रामीण पदाधिकारियों को नहीं होने से हर कोई हैरान है.