logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

भाजप नेताओं को मिली सलाह, "केवल सभा में न दिखें, व्यक्तिगत नाराजगी भी दूर रखें"


वर्धा: जैसे-जैसे मतदान का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सभी उम्मीदवारों का एक दूसरे पर वार भी तेज हो गया है. राजनीति के पुरानी खिलाडी माने जाने वाले रामदास तड़स भी इस बार कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.  

इस क्षेत्र में भाजपा के चार विधायक डॉ. पंकज भोयर, दादाराव कचे, समीर कुनावर और प्रताप अडसड हैं। विधायकों द्वारा किए जा रहे प्रचार कार्यों की समीक्षा करना आवश्यक था, इसलिए देर रात बैठक की गई। प्रत्याशी तड़स के आवास पर हुई बैठक में चारों विधायक, क्षेत्र प्रमुख सुमित वानखेड़े, जिला अध्यक्ष सुनील गफट मौजूद थे.

समीक्षा संगठन मंत्री उपेन्द्र कोठेकर ने की. बैठक में उन्होंने कहा, “केवल बैठक में उपस्थित न हों. ऑफिस में बैठकर सिर्फ समीक्षा करना बंद करें। स्थानीय स्तर पर सीधे संपर्क में रहने वाले पूर्व जिला परिषद सदस्यों के कार्यों की निगरानी करें. उनसे काम करवाएं.”

दो विधायकों ने प्रत्याशी तडस को लेकर कुछ मुद्दे उठाये. जिसपर कोठेकर ने कहा कि वो सब अब जाने दीजिए। उन्होंने विधायकों से नाराजगी को दूर रखते हुए 'चारसो पार' के उद्देश्य को ध्यान में रखने का अनुरोध किया। बैठक में मौजूद जिला अध्यक्ष गफाट ने कहा कि विधायकों को कुछ सुझाव दिये गये हैं. उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में ऐसे बदलाव देखने को मिलेंगे।