logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

रविकांत तुपकर ने की अपनी पार्टी की स्थापना, महाविकास अघाड़ी से गठबंधन करने की जताई इच्छा


बुलढाणा: किसान नेता रविकांत तुपकर ने मंगलवार को बुलढाणा में क्रांतिकारी किसान संघ की स्थापना की। तुपकर ने घोषणा की कि ये संगठन आगामी विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के साथ गठबंधन बनाने का इच्छुक हैं।

शेतकारी स्वाभिमानी संगठन छोड़ने के बाद रविकांत तुपकर पिछले कुछ महीनों से अपनी भूमिका स्पष्ट नहीं कर रहे थे। अब विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में आज बुलढाणा में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने क्रांतिकारी किसान संघ की घोषणा की।

रविकांत तुपकर ने कहा कि वह महाविकास अघाड़ी के साथ गठबंधन करने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि वह इस संगठन के माध्यम से राज्य भर में कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारेंगे।