logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

भंडारा के तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में बगावत, बागियों के कारण पार्टी प्रत्याशियों के छूट रहे पसीने


भंडारा: भंडारा जिले इस बार जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलने वाला है. इसका कारण हर पार्टी में बगावत होना है. चुनाव शुरू होते ही असंतुष्ट उम्मीदवारों ने बगावत कर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. भंडारा विधानसभा में महाविकास अघाड़ी से पूजा ठवकर को कांग्रेस से नामांकन मिलने के बाद, अब शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट से बागी नरेंद्र पहाड़े ने अपनी उम्मीदवारी दाखिल की है. वहीं, शिवसेना शिंदे गुट से नरेंद्र भोंडेकर के मैदान में होने से भंडारा विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा.

यहां साकोली सीट पर बीजेपी ने एनसीपी से बीजेपी में शामिल हुए अविनाश ब्राह्मणकर को उम्मीदवार बनाया है. इसलिए, सिमदत्त करंजेकर ने स्वतंत्र उम्मीदवारी के तौर पर नामांकन दाखिल किया. चूंकि बीजेपी के कुछ नेता उनके साथ हैं, इसलिए अब साकोली विधानसभा क्षेत्र में नाना पटोले की राह आसान हो गई है.

तुमसर विधानसभा में राष्ट्रवादी शरद पवार गुट के पूर्व विधायक चरण वाघमारे को भी टिकट दिया गया है. इस वजह से एनसीपी के ज्यादातर कार्यकर्ता नाराज थे. तीसरा गठबंधन तैयार करते हुए मधुकर कुकड़े को खड़ा किया गया.

राष्ट्रवादी अजित पवार गुट में भी बगावत हो गई है. विधायक राजू कारेमोरे को उम्मीदवारी मिलते ही तहसील अध्यक्ष धनेंद्र तुरकर ने बगावत कर दी और अपनी उम्मीदवारी दाखिल कर दी. प्रफुल्ल पटेल ने धनेंद्र तुरकर को मनाने की कोशिश की. लेकिन तुरकर नहीं माने. इसलिए तुमसर विधानसभा क्षेत्र में बागियों के कारण दोनों एनसीपी को काफी पसीना बहाना पड़ेगा.