logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा लिखी किताब ‘संघातील मानवी व्यवस्थापन’ का 30 मई को विमोचन


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दुनिया में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में उनके द्वारा बनाई गई सड़कों की चर्चा देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होती है। नितिन गडकरी राजनेता और विकास के साथ साथ अब लेखक के तौर पर भी जाने जाने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री गडकरी द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर लिखी किताब ‘संघातील मानवी व्यवस्थापन’ का विमोचन शुक्रवार 30 मई को वनमति में आयोजित कार्यक्रम में होगा। राजहंस पब्लिकेशन द्वारा यह किताब छापी गई है। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष मन रहा है। केंद्रीय मंत्री गडकरी राजनेता से पहले वह संघ के स्वयं सेवक रहे है। हर वर्ष होने वाले विजय दशमी के कार्यक्रम में गडकरी शामिल होते हैं। यही नहीं वह सार्वजनिक मंचों से खुद को संघ का स्वयं सेवक बताते हैं। इसी के साथ वह यह भी कहते है, वर्तमान में वह जो भी है उसमें संघ का एक बड़ा योगदान रहा है। संघ द्वारा मिलने वाली शिक्षा से किस तरह व्यक्ति के व्यक्तित्व और जीवन में बदलाव आता है। इसी को लेकर गडकरी ने ‘संघातील मानवी व्यवस्थापन’ लिखी है। इस पुस्तक के माध्यम से संघ की मानव संसाधन प्रबंधन पद्धति तथा संगठन के प्रबंधन के अनुभव साझा किए हैं। पुस्तक में उन्होंने बताया है कि कैसे संघ वर्षों से अपने कार्यकर्ताओं का कुशलतापूर्वक संचालन करता आया है।

राजहंस पब्लिकेशन ने इस किताब को छापा है। जिसका विमोचन शुक्रवार शाम छह बजे वनमति में आयोजित कार्यक्रम में होगा। इस दौरान अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर और वरिष्ठ संपादक विवेक घलसासी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।  आप को बता दें कि, केंद्रीय मंत्री गडकरी की यह दूसरी किताब है। इसके पहले 2013 में उन्होंने India Aspires: Redefining Politics of Development किताब लिखी थी।