logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मोदी नंबर 1,2,3 में मौजूद अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाएं; अतिरिक्त आयुक्त अजय चारठाणकर ने सीताबर्डी मार्किट का किया दौरा


नागपुर: सीताबर्डी मेन रोड से अतिक्रमण हटाने और पार्किंग के लिए आरक्षित करने के बाद मंगलवार को मनपा के अतिरिक्त आयुक्त अजय चारठाणकर ने मार्केट का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान अतिरिक्त आयुक्त ने मोदी नंबर की तीनों गलियों सहित अन्य जगहों पर मौजूद अतिक्रमणों को हटाने का निर्देश दिया। 

अप्रैल 2024 में सरकार द्वारा जारी राजपत्र आदेश के अनुसार, नागपुर नगर निगम और नागपुर पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान में सीताबर्डी मेन रोड से लगभग फेरीवालों को हटा दिया गया है। उन्हें महाराजबाग रोड पर जगह दी गई है। इसके कारण सीताबर्डी मेन रोड अतिक्रमण मुक्त हो गया है। अब इस स्थान पर दोपहिया व चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। अतिक्रमण हटाए जाने के कारण सीताबर्डी मुख्य मार्ग यातायात जाम से मुक्त हो गया है।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद मंगलवार दोपहर को अतिरिक्त आयुक्त अजय चारठाणकर ने दौरा कर निरीक्षण किया। चारठाणकर ने मोदी गली नं. 1, 2 और 3 का भी दौरा कर निरीक्षण किया। उन्होंने अतिक्रमण विभाग को यहां से अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए। सीताबर्डी मुख्य मार्ग पर मनपा की गाड़ियों को रात तक गश्त पर रखने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने अतिक्रमण विभाग को यह भी सुझाव दिया कि अब से सीताबर्डी मेन रोड पर किसी भी फेरीवाले को दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। चारठाणकर ने सलाह दी कि अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते समय किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर तुरंत पुलिस की मदद लें।