logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

रीवा-पुणे साप्ताहिक ट्रेन का समय सारिणी जाहिर, उपराजधानी वासियों को पुणे जाने एक और ट्रेन मिली


नागपुर:  जबलपुर-बालाघाट-नागपुर से गुजरेगी नई ट्रेन रेल मंत्रालय द्वारा पिछले दिनों जबलपुर से पुणे के लिए रीवा पुणे नई सीधी ट्रेन की घोषणा की गई थी| इस बहुप्रतिष्ठित ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गई है। यह ट्रेन रीवा से हर मंगलवार की प्रात: 6.45 बजे छूटेगी. यह ट्रेन रीवा से हर मंगलवार व पुणे से वापसी में हर बुधवार को चला करेगी।

गाड़ी संख्या 2015 सप्ताह में एक दिन मंगलवार को चला करेगी, जो रीवा से प्रात: 6.45 बजे छूटकर सतना सुबह7.38 बजे, मैहर 8.17 बजे, कटनी 9.25 बजे, जबलपुर 11.04 बजे, मदनमहल 11.07 बजे, नैनपुर दोपहर 13.34 बजे, बालाघाट 15.09 बजे, गोंदिया 16.01 बजे, नागपुर शाम 18.20 बजे पहुंचकर अगले दिन बुधवार की सुबह 9.45 बजे पुणे पहुंचेगी। 

वापसी में गाड़ी संख्या 20151 पुणे से बुधवार को अपरान्ह 15.15 बजे चलकर गुरुवार की सुबह 5.25 बजे नागपुर, गोंदिया सुबह 7.50 बजे, बालाघाट 8.46 बजे, नैनपुर 10.18 बजे, मदनमहल 12.43 बजे, जबलपुर दोपहर 12.47 बजे, कटनी 14.35 बजे, मैहर 15.50 बजे, सतना 16.32 बजे होते हुए रीवा शाम 17.30 बजे पहुंचेगी।