logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चुनावी मैदान में प्रतिद्वंदी, भगवान के दर पर एकसाथ आए नजर


नागपुर: शहर के प्रसिद्ध और प्राचीन पोद्दारेश्वर राम मंदिर में भाजपा प्रत्याशी नितिन गडकरी और चुनावी मैदान में उनके सामने खड़े, कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे एकसाथ आरती करते नजर आए. मतदान के दो दिन पहले दोनों प्रत्याशियों का साथ में आरती करते नजर आना चर्चा का विषय बन गया.   

दरअसल, पोद्दारेश्वर राम मंदिर की शोभयात्रा निकलने से पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, बीजेपी उम्मीदवार नितिन गडकरी, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और नागपुर से कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे ने भगवान राम की पूजा की। इस दौरान यह सभी नेता एकसाथ मौजूद थे। लेकिन चुनावी मैदान में आमने-सामने खड़े नितिन गडकरी और विकास ठाकरे की यह तस्वीर देखकर, लोग जारासा हैरान हो गए। 

19 को नागपुर में मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में प्रचार का आज आखिरी दिन था। आज अंतिम दिन होने के चलते सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। 

वहीं, अपने प्रचार से मुक्त होने के बाद रामनवमी के अवसर पर पूजा अर्चना करने ये नेतागण मंदिर पहुंचे। राम मंदिर में शोभयात्रा शुरू होने से पहले पूजा करने के बाद, नितिन गडकरी, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, आशीष देशमुख और कांग्रेस प्रत्याशी विकास ठाकरे ने साथ में शोभायात्रा रथ को आगे बढ़ाया।