logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: अकोला पूर्व और बालापुर विधानसभा पर रिपाई ने किया दवा


अकोला: बालापुर विधानसभा के साथ अकोला पूर्व निर्वाचन क्षेत्र पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (रिपाई) अठावले समूह ने दावा किया है। रिपाई के युवा जिला अध्यक्ष बुद्धभूषण गोपनारायण ने सरकारी रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अकोला पूर्व और बालापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए दावा पेश किया।

गोपनारायण ने कहा कि रामदास अठावले केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री हैं। चूंकि अठावले महायुति के साथ हैं, इसलिए महायुति उम्मीदवारों को बड़ी संख्या में रिपाई वोट मिलते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फिर भी पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जा रहा है।

बुद्धभूषण गोपनारायण ने कहा कि अकोला जिले में, रिपाई मतदाता अकोला पूर्व और बालापुर निर्वाचन क्षेत्रों में निर्णायक माने जाते हैं। इसी निर्णायक वोट के आधार पर रिपाई ने अकोला जिले के 2 निर्वाचन क्षेत्रों पर दावा किया है।