logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

पहलगाम हिंसा और ऑपरेशन सिंदूर पर दिखाईं एक जुटता की संघ ने की तारीफ, कहा- यह स्थाई होनी चाहिए


नागपुर: पहलगाम हमले के बाद देश के राजनीतिक दलों और आम जनता द्वारा दिखाए एक जुटता की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने प्रशंसा की है। नागपुर में संघ के द्वितीय वर्ग के समापन समारोह में बोलते हुए संघ प्रमुख ने भविष्य में भी यही एक जुटता बने रहने की आशा जताई। यही नहीं भागवत ने सैन्य ताकत में भारत को आत्मनिर्भर बनने की बात भी कही। इसी के साथ संघ प्रमुख ने समाज को एक साथ रहकर आगे बढ़ने सहित जानबूजकर विवाद पैदा नहीं करने का आवाहन भी किया। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय वर्ग कार्यकर्ता निर्माण समारोह का अंतिम दिन था। नागपुर के रेशमबाग स्थित हेडगेवार स्मारक समिति में समापन समरोह का आयोजन किया गया। जिसमे वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान बोलते हुए संघ प्रमुख ने आपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना की जोरदार तारीफ की। भागवत ने कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सेना ने फिर एक बार दुनिया को अपनी ताकत दिखा दी है। वहीं राजनीतिक दलों की भूमिका की तरफ करते हुए संघ प्रमुख ने कहा, नृशंस आतंकी हमले के बाद लोग दुखी और क्रोधित थे। वे चाहते थे कि दोषियों को सजा मिले। कार्रवाई की गई और सजा भी दी गई। हमारी सेना ने एक बार फिर पराक्रम दिखाया। प्रशासन की दृढ़ता भी देखने को मिली। समाज ने भी एकता का संदेश दिया। राजनीतिक दलों ने भी आपसी समझदारी दिखाई, जो आगे भी बनी रहनी चाहिए। 

अपने संबोधन के दौरान संघ प्रमुख ने भारत को सैन्य उपकरणों में आत्मनिर्भर बनने की वकालत की। यही नहीं संघ प्रमुख ने मौजूदा समय में समाज के अंदर होने विवाद पर भी गहरी चिंता जाहिर की। भागवत ने कहा, समाज को भड़काने वाले लोग है। अपने स्वार्थ के लिए समाज को दूसरे समाज से लड़ने वाले लोग भी हैं, हमें इनके चंगुल में फसना नहीं है। हम सब एक हैं। भाषा, खानपान, पहनावा में भले अलग हैं लेकिन सनातन में हम सब एक हैं। इसी के साथ संघ प्रमुख ने धर्मांतरण को समाज के प्रति हिंसा बताया।

मोहन भागवत के पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने अपनी बात रखी। उन्होंने आदिवासियों में हो रहे धर्मांतरण का मुद्दा उठाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, अब तक किसी भी राज्य सरकार ने धर्मांतरण के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया है। लेकिन मुझे लगता है कि आरएसएस ही एकमात्र संस्था है जो इस दिशा में मदद कर सकती है। इसी के साथ नेताम ने नक्सलियों के खिलाफ शुरू कार्रवाई का स्वागत करते हुए मांग कि, सरकार ऐसी कार्रवाई करें की नक्सलवाद दोबारा सर न उठा सके।